Thursday, February 2, 2012

अर्थहीन


बड़ी सफाई से
अपनी वास्तविकता से
नजरें चुरा कर
दिन-रात युक्तियाँ लगाकर
भीषण दुराग्रहों के बीच भी
नहीं जान पाती हैं - स्त्रियाँ
मौन या मुखर
अस्वीकृतियों का राज़
जो उसके प्रति वक़्त-बेवक्त
दिखाया जाता है - जानबूझकर

जबकि पारिवारिक दंगे-फ़साद की
सबसे कोमल और आसान लक्ष्य
वही बनायी जाती है

हरवक्त सुनना पड़ता है - स्त्रियों को
हवा में तैरते फुंकार को
सोखना पड़ता है विष - सांसों से
अमृत बाहर करना पड़ता है

वह उलझती रहती है
नित नई बनती
षड्यंत्रों के मकड़जाल में
और महसूसती है - विशेष अपनापन

हर बार उत्साह से भरकर
देती है हर उस परीक्षा को
जिसका फल उसे पता होता है
कि उसकी दुर्बलता को
आँका जाएगा - शून्य से

और तो और
अपने अटपटे अधूरेपन में भी
बनाती रहती है बेहतर जगह -
पूर्णता के लिए

फिर तय की गयी भंगिमाओं से
भिन्न-भिन्न भूमिकाओं को
जीवंत करके
गढ़ती रहती है - परिभाषाएँ
सुखी परिवार की

जो बड़ी सफाई से उसी के लिए
बन जाता है - अर्थहीन .

27 comments:

  1. तीता सा कड़वा सच... मगर है तो सच.... बहुत सुन्दर....

    ReplyDelete
  2. हरवक्त सुनना पड़ता है - स्त्रियों को
    हवा में तैरते फुंकार को
    सोखना पड़ता है विष - सांसों से
    अमृत बाहर करना पड़ता है

    ....एक कटु सत्य...बहुत सशक्त प्रस्तुति...

    ReplyDelete
  3. फिर तय की गयी भंगिमाओं से
    भिन्न-भिन्न भूमिकाओं को
    जीवंत करके
    गढ़ती रहती है - परिभाषाएँ
    सुखी परिवार की

    जो बड़ी सफाई से उसी के लिए
    बन जाता है - अर्थहीन .no words to say.

    ReplyDelete
  4. अर्थहीन को भी अर्थपूर्ण बनाना सच में
    स्त्रियों को ही साध्य है !

    ReplyDelete
  5. जो बड़ी सफाई से उसी के लिए
    बन जाता है - अर्थहीन .

    सही कहा तभी तो इसके उलट मैने कहा है आज की रचना मे एक जवाब है ………आखिर कब तक सांस ना ली जाये

    ReplyDelete
  6. sach visham se visham parathityio mein jeeti naari ke dukh ka koi ant nahi....sabkuch samarpit bhawana se kar gujarne wali estri hi sabka jiwan sadhti chali jaati hain..
    bahut hi sundar rachna..

    ReplyDelete
  7. कटु सत्य को उजागर करती सशक्त रचना...

    सादर.

    ReplyDelete
  8. स्त्री के दो रूप एक ही परिवार मे दिखाई देंगे- परिवार को उलझाने और सुलझाने में!!!!!!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी उत्कृष्ट प्रस्तुति आज charchamanch.blogspot.com par है |

      Delete
  9. नारी का संघर्षमय जीवन उसे अर्थ हीन तक पहुंचा देता है ..सशक्त रचना

    ReplyDelete
  10. इमरान अंसारी (عمران انصاری)


    बहुत तीखा और गहन......पर मुझे लगता है की इसकी प्रष्ठभूमि टीवी सीरियलों में दिखाए जाने वाले षड्यंत्रों और अग्निपरीक्षाओं से है :-)

    एक पोस्ट की तरह यह बहुत ही उम्दा और शानदार है......भाषा की पकड़ शानदार है.....शब्दों का सुन्दर प्रयोग है.....तीव्रता भी है पर वही बात ये तस्वीर का सिर्फ एक रूख दिखाती है इसलिए कुछ अधूरी सी है.....इस वैमनस्य और कटुता के आस-पास कहीं गहन प्रेम भी है जो स्त्री अपने परिवार से पाती है और उसी नाज़ुक धागे की डोर से वह ये समुन्दर भी पार करती है |

    ReplyDelete
    Replies
    1. इमरान जी, तस्वीर के दूसरे रुख पर भी जरुर लिखना चाहूंगी , या आपसे उम्मीद करूँ कि आप अपनी कलम चलायें . अच्छा रहेगा |आपका आभार |

      Delete
  11. कटु सत्य की बहुत सुंदर रचना,बेहतरीन प्रस्तुति,

    ReplyDelete
  12. कटु सत्य पर यही सत्य है..सार्थक रचना..

    ReplyDelete
  13. जीवन का सत्य भी यही है. सुंदर प्रस्तुति.

    ReplyDelete
  14. ये विडम्बना है समाज की ... पुरुष वर्ग नारी को बस दबाने और अपने अधीन रखने में विश्वास रखता है ...

    ReplyDelete
  15. सुंदर प्रस्तुति.

    ReplyDelete
  16. कटु सत्य को मर्मस्पर्शी शब्दों से उजागर करती विशिष्ट कविता।

    ReplyDelete
  17. बुने गए भ्रम के जाले में वे सबकुछ जानते हुए रहती हैं ... समाज के कई नियमों में उन्हें यही रास आता है

    ReplyDelete
  18. बेहतरीन प्रस्तुति....कटु सत्य को उजागर करती सशक्त रचना

    ReplyDelete
  19. नारियों की व्यथा आपके शब्दों में मुखरित हो गई है।

    ReplyDelete
  20. gap is too long.Please put ur poems regularly.someone awaits eagerly.these poems are needed to awaken our society.

    ReplyDelete
  21. ये भी होता है। स्पष्ट अभिव्यक्ति! होली की शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  22. अर्थहीन ! सचमुच!

    ReplyDelete
    Replies
    1. कृपया अपना भी अर्थ बता देते !

      Delete